फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलोच एक्टिवस्ट: पाकिस्तान कोई दूध का धुला नहीं है, वहां आतंक की फैक्ट्रियां हैं

Fri, 02 Sep 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शेर मोहम्मद बुगती - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान के बलूचितस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाली बलोच रिपब्लिकन पार्टी के (बीआरपी) प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुगती ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा  ,'पाकिस्तान दूध का धुला नहीं है वहां आतंक की फैक्ट्रियां हैं।' बीआरपी के संस्थापक ब्राहमदाग बुगती के खिलाफ रेड कॉरनर नोटिस जारी करने पर  बीआरपी प्रवक्ता शेर मोहम्मद बुगती ने अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा,'प्रमुख बलोच एक्टिवस्टों के विरुद्ध कार्रवाई करने से पहले पाकिस्तान को सोचना चाहिए।'
विज्ञापन


शेर मोहम्मद बुगती ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए एएनआई से कहा,'बीआरपी के ब्राहमदाग बुगती के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से पहले पाकिस्तान को वैश्विक छवि की बारे में सोचना चाहिए।' पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान, स्विटजरलैंड में रह रहे अलगाववादी नेता ब्राहमदाग बुगती को जल्द से जल्द पाकिस्तान वापस लाने के लिए प्रक्रिया तेज कर रहा है।
  Pakistan koi doodh ka dhula nahi hai, wahan terror ki factories hain: Sher Mohd Bugti,BRP #Balochistan pic.twitter.com/VlkfF6FDP9 — ANI (@ANI_news) September 2, 2016
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले की प्राचीर से बलुचिस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बोलने के बाद से पाकिस्तान ने बलोच एक्टिविस्टों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी  है। बुगती ने कहा ,'यह कोई नई बात नहीं है पाकिस्तान रेड कॉर्नर नोटिस और एफआईआर के जरिए हमें पहले भी धमकाता रहा है।'
विज्ञापन

"बलूचिस्तान जिंदाबाद", मोदी बढ़ते रहो

शेर मोहम्मद बुगती - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने जब से बलुचिस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बोला है। उसके बाद से वहां के बलोच एक्टिविस्ट प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक रैली में एक प्रदर्शनकारी हारून बलोच ने कहा,'हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं और उनका शुक्रिाय अदा करते हैं कि पाकिस्तान के विपरीत उन्होंने हमारा साथ मानवता का व्यवहार किया।' 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रैली में ये नारे भी लगाए,'हम आजादी चाहते हैं, "फ्री बलूचिस्तान" "बलूचिस्तान जिंदाबाद", मोदी बढ़ते रहो। हारून बलोच ने कहा,'हम अपने देश के लिए लड़ रहे हैं। कितने लोगों को मारोगे? हम मानवता में यकीन करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें