फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक: बाबा जान के लिए सड़क पर जम्मू कश्मीर आवामी लीग के कार्यकर्ता, रावलपिंडी में किया प्रदर्शन

Sat, 23 Sep 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा जान की रिहाई के लिए प्रदर्शन - फोटो : फोटो क्रेडिट- ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर आवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार (23 सितंबर) को हुआ यह प्रदर्शन बाबा जान की रिहाई की मांग रखते हुए किया गया था जिनको जेल में डाला गया है। बाबा जान आवामी वर्कर्स पार्टी के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


कौन हैं बाबा जान: बाबा जान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के नेता हैं। वह फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उनको 2011 में यह सजा सुनाई गई थी। तब से अबतक वक्त-वक्त पर उनकी रिहाई की मांग उठाई जाती रही है। बाबा जान के साथ 11 और कार्यकर्ताओं को उम्र कैद हुई थी। सभी को सरकार का विरोध करने का दोषी पाया गया था।

कैद में होने के बावजूद बाबा जान ने 2015 में गिलगिट बाल्टिस्तान की विधानसभा के लिए एक सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें मीर गजानफर अली खान ने हराया था। उनका वहां दबदबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें