फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत जारी : पाक

Mon, 02 May 2016 02:49 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान - फोटो : Reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों को खरीदने के सौदे को लेकर अब भी अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है। पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 70 करोड़ डॉलर के इस सौदे पर अमेरिकी सरकार की ओर से 43 करोड़ डॉलर की आंशिक आर्थिक सहायता मिलने में रोड़ा पैदा हो गया है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान इस संबंध में अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, भारत और कुछ अमेरिकी सांसदों के विरोध के चलते अमेरिका ने पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने पर 43 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के विशेष सहायक तारिक फातेमी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि एफ-16 को खरीदने को लेकर अभी बातचीत खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल पाकिस्तानी मिशन इस बाबत अमेरिकी सांसदों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जानता है कि ये लड़ाकू विमान आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें