फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत को दिया बातचीत का न्योता

Mon, 15 Aug 2016 09:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
सोमवार को पाकिस्तान ने भारत को कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए न्योता दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि इस समस्या का हल करना दोनों देशों का 'अंतर्राष्ट्रीय दायित्व' है। पाकिस्तान का यह आमंत्रण ऐसे समय में आया है जब भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मुद्दे पर भारत पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं करेगा और अगर बातचीत हुई भी तो वो केवल 'समकालीन और प्रांसगिक' मुद्दो पर होगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले को सोमवार को वार्ता का निमंत्रण-पत्र सौंपने के लिए बुलाया गया था। जकारिया ने कहा,'विदेश सचिव ने 15 अगस्‍त की दोपहर भारतीय उच्‍चायुक्‍त को बुलाया और उन्‍हें भारतीय विदेश सचिव को संबोधित करते एक पत्र सौंपा। पत्र में भारतीय विदेश सचिव को पाकिस्‍तान आने और दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ जम्‍मू-कश्‍मीर पर बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।'
 
विज्ञापन

नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने पहले ही दिया था यह बयान

राजनाथ सिंह
जकारिया ने आगे कहा कि, 'इस पत्र के जरिए भारत और पाकिस्‍तान के उस अंतरराष्‍ट्रीय दायित्‍व की बात की गई है कि दोनों देश संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के अनुसार जम्‍मू कश्‍मीर विवाद का हल निकालें।' 

गौरतलब है कि नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने पहले ही बयान दिया था कि पाकिस्तान, कश्‍मीर पर बात करने के लिए भारत को न्योता भेजने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान का यह निमंत्रण गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा में उस भाषण के बाद आया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी अगर कोई बातचीत होगी तो वो सिर्फ पीओके पर होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें