फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने अपनी चैम्पियनशिप बेल्ट पाकिस्तान के आर्मी चीफ को दी

Sun, 14 Aug 2016 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आमिर खान और जनरल राहील शरीफ - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय बॉक्सर और एशिया पैसेफिक टाइटल विनर विजेंदर सिंह के करियर को बर्बाद करने की  धमकी देने वाले पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान ने अपनी चैम्पियनशिप बेल्ट पाकिस्तान आर्मी के चीफ जनरल राहील शरीफ को सम्मान के तौर पर प्रस्तुत की। 
विज्ञापन
Honouring @General_raheel if with the @wbcboxing belt. Big thanks to @AsimBajwaISPR & @wbcmoro #PeaceHonour pic.twitter.com/9da20gwR7N — Amir Khan (@amirkingkhan) August 14, 2016


वर्ल्ड बॉक्सिंग वेल्टरवेट चैंपियन आमिर खान ने यह बेल्ट पाकिस्तान की आर्मी द्वारा पाकिस्तान में शांति कायम करने के प्रयासों के लिए प्रस्तुत की है। 
 
विज्ञापन

सुरक्षा और शांति के लिए किए जा रहे प्रयास

आमिर ने राहील शरीफ को चैम्पियनशिप बेल्ट प्रस्तुत करने का अवसर देने के लिए डायरेक्टर जनरल इंटर सर्विसिज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा और विश्व मुक्केबाजी कौंसिल के अध्यक्ष मोरिसियो सुलेमान का शुक्रिया अदा किया।

आईएसपीआर ने कहा कि आमिर खान ने चैम्पियनशिप बेल्ट पाकिस्तान में सुरक्षा और शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों की कद्र करने के तौर पर सम्मान में प्रस्तुत की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें