फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने तीसरी बार किया निकाह, लाहौर में आध्यात्मिक गुरु मनेका के घर हुई रस्म अदायगी

Mon, 19 Feb 2018 08:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रविवार को लाहौर में बुशरा मनेका से शादी की। उनकी यह तीसरी शादी है। इसकी पुष्टि इमरान की पार्टी के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने भी की है।

विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि शादी सादे समारोह में मनेका के आवास पर हुई। समारोह में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। इमरान के करीबी सहयोगी अवां चौधरी और जुल्फी बुखारी गवाह के तौर पर मौजूद थे। इससे पहले जनवरी में भी इमरान के गोपनीय समारोह में शादी करने की खबरें आई थी लेकिन खुद इमरान ने पहले इसका खंडन किया था। 
 


कहा जाता है कि इमरान की बुशरा से दो साल पहले मुलाकात हुई थी और यह मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई। 40 वर्षीय बुशरा वट्टू वंश से ताल्लुक रखती हैं। इससे पहले उनकी शादी वरिष्ठ कस्टम अधिकारी ख्वार फरीद मनेका से हुई थी। 
विज्ञापन


इमरान की पहली शादी ब्रिटिश की अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई लेकिन दोनों का 2004 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2015 में रेहम खान से की थी जोकि मात्र 10 महीने ही चली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें