फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के गृहमंत्री एहसान इकबाल को रैली के दौरान मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार

Mon, 07 May 2018 03:45 AM IST
एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
अहसान इकबाल
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसान इकबाल पर पंजाब सूबे में एक रैली के दौरान जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, 59 साल के इकबाल को दाहिने कंधे पर गोली लगी है। यह हमला तब हुआ जब वह कंजरूर तहसील के नरोवाल में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्हें तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


परिजनों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इकबाल को लाहौर लाया जा रहा है। जिला पुलिस अधिकारी इमरान किश्वर ने कहा कि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। हमलावर ने इकबाल पर लगभग 18 मीटर की दूरी से निशाना साधा। उसके पास 30 बोर की पिस्टल थी।

उधर, पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता तलाल चौधरी के मुताबिक, इकबाल खतरे से बाहर हैं। पकड़ा गया हमलावर 20-22 साल का है। पाक में चुनाव से पहले लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए नुक्कड़ सभाएं आम बात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें