फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पास 130 से 140 परमाणु हथियार, एफ-16 को बनाया डिलीवरी वाहन

Sat, 19 Nov 2016 05:20 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
परमाणु विज्ञानियों की ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है और उसके पास 130 से 140 परमाणु हथियारों का भंडार है। वह परमाणु डिलिवरी के लिए एफ-16 समेत अपने कुछ लड़ाकू जेटों को परमाणु हथियार वाहक के रूप में विकसित कर रहा है। 
विज्ञापन


हंस एम क्रिस्टेनसेन और रोबर्ट एस नोरिस द्वारा लिखित एक रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान सेना की चौकियों और वायुसेना के ठिकानों के वाणिज्यिक उपग्रह चित्रों की एक बड़ी संख्या के विश्लेषण में मोबाइल लांचरों और भूमिगत बंकरों को दिखाई देते हैं और ये परमाणु बलों से संबंधित हो सकते हैं। पाकिस्तानी परमाणु बलों 2016 पर रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान लगातार अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है। 

वह अधिक से अधिक परमाणु हथियार बना रहा है और अधिक से अधिक परमाणु हथियार वितरण प्रणाली विकसित कर रहा है। साथ ही उसके विखंडनीय सामग्री के उत्पादन उद्योग में भी बढ़ोतरी हुई है। हमारा अनुमान है कि पाकिस्तान के पास अब 130-140 परमाणु हथियार हैं। यह परमाणु हथियार 1999 में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा किए गए आंकलन से ज्यादा है। तब अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने दावा किया था कि पाकिस्तान के पास 2020 तक 60-80 परमाणु हथियार होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें