बहुत जल्द पाकिस्तान को नया सेना प्रमुख मिल सकता है। मौजूदा सेना प्रमुख राहील शरीफ की जगह पाक सरकार नया सेना प्रमुख नियुक्त करने जा रही है। पाक सरकार के एक मंत्री ने बताया कि हफ्ते या दस दिनों में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति होगी। राहील शरीफ नंवबर में रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले राहील ऐलान कर चुके हैं कि वह दूसरी बार इस जिम्मेदारी को संभालना नहीं चाहते हैं। लेकिन पाक सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनकी जगह कौन लेगा। माना जा रहा है कि सरकार दबाव में है और इसी के चलते हड़बड़ी में नए सेना प्रमुख का नाम नहीं लेना चाहती है।
पाकिस्तान की एसोसिएट प्रेस ने बताया कि दस दिनों में पाक सरकार नए सेना प्रमुख पर बने सस्पेंस को हटा देगी। पाक सरकार के राज्य मंत्री तारिक फज्ल चौधरी ने नए सेना प्रमुख की बात कही है।
राहील शरीफ ने कई महीनों पहले कह दिया था कि वह जनरल असफाक परवेज कयानी की तरह दूसरी बार सेना प्रमुख के पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं।