फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने निलंबित किया जियो टीवी का लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने देश के सबसे बड़े और प्रभावशाली निजी चैनल जियो टीवी का प्रसारण लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इस वर्ष अप्रैल से ही जियो टीवी की मानहानि के एक मामले में ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई से तकरार चल रही है।

कराची में जियो टीवी के प्रस्तोता और कार्यकारी संपादक हामिद मीर पर हमला हुआ था। जियो टीवी ने इस हमले का संबंध आईएसआई से जोड़ा था। आईएसआई ने इसे ग़लत बताया था।

पाकिस्तान में जियो टीवी को सबसे अधिक देखा जाता है। जियो टीवी के अधिकारियों ने लाइलेंस को निलंबित करने के फ़ैसले की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन

चैनल समर्थकों का विरोध-प्रदर्शन

चैनल के समर्थकों ने लाइसेंस निलंबित किए जाने को पाकिस्तान में मीडिया की आज़ादी का काला दिवस बताया है।

संवाददाताओं का कहना है कि ख़ुफ़िया एजेंसी के ख़िलाफ़ आरोप लगाना सामान्य बात नहीं है क्योंकि आईएसआई को पाकिस्तान में सबसे अधिक ताक़तवर संस्थाओं में से एक माना जाता है।

पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने जियो टीवी के ख़िलाफ़ यह क़दम रक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद उठाया है।

बयान में कहा गया है कि जियो टीवी का प्रसारण लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही उस पर एक लाख डॉलर यानी लगभग 50 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें