पाकिस्तानी वायुसेना का जेट विमान प्रशिक्षण अभियान के दौरान देश के पश्चिमोत्तर में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें विमान के पायलट की मौत हो गई। पाक वायुसेना ने बताया कि एफ-7 जेट विमान खैबर पास से सटे जमरुद टाउन के नजदीक हादसे का शिकार हो गया।
इसमें विमान के पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट आमेर शाजाद की मौत हो गई। वायुसेना दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
हालांकि इस दुर्घटना में जमीन पर कोई भी हताहत नहीं हुआ है। पिछले 18 महीने में पाकिस्तान में कई विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं।