फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद की  रिहाई से डर रहा पाकिस्तान

Wed, 22 Nov 2017 07:23 AM IST
एजेंसी / लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक सरकार को यह डर है कि यदि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जमात उद दावा के सरगना आतंकी हाफिज सईद को यदि रिहा कर दिया जाता है तो उस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग सकते हैं। पाक सरकार ने यह बात मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट में न्यायिक समीक्षा बोर्ड के समक्ष कही। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सईद को मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट के जजों वाली न्यायिक समीक्षा बोर्ड के सामने पेश किया। सरकार ने सईद की नजरबंदी को तीन महीने का विस्तार देने की मांग की।

पंजाब गृह विभाग के एक अधिकारी ने बोर्ड के समक्ष कहा कि सईद को रिहा करने से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमने बोर्ड से बोर्ड से आग्रह किया कि वह सईद को रिहा करने का आदेश न दे नहीं तो पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।’
विज्ञापन


उन्होंने बोर्ड से कहा कि सईद की नजरबंदी को न्यायसंगत ठहराने के लिए संघीय वित्त मंत्रालय के पास ‘कुछ महत्वपूर्ण सबूत’ हैं। पिछले महीने बोर्ड ने सईद की नजरबंदी को 30 दिन बढ़ाने की अनुमति दी थी। यह अवधि इस महीने के अंतिम दिन खत्म हो रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें