फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की पाक ने चुकाई कीमत, ट्विटर ने अकाउंट किया सस्पेंड

Sun, 19 Nov 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
छात्रा कवलप्रीत कौर - फोटो : twitter
विज्ञापन
ट्विटर ने पाकिस्तान के डिफेंस ट्विटर हैंडल को डिलीट कर दिया है। इस ट्विटर से डीयू की एक कार्यकर्ता के फोटो के साथ छेड़छाड़ करके शेयर किया गया था। यह फोटो पाकिस्तान डिफेंस की ऑफिशियल वेबसाइट से पोस्ट किया गया था। पाकिस्तान के इस ट्विटर अकाउंट को 308,500 लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन


फोटो में दिख रही लड़की कावलप्रीत कौर है जो डीयू की छात्रा और एक एक्टिविस्ट है। फोटो में यह छात्रा एक मस्जिद के सामने खड़ी है। उसके हाथ में एक पोस्टर है जिसपर लिखा है कि वह भारतीय है और भारत से नफरत करती है। भारत औपनिवेशिक राष्ट्र है। भारत ने नागालैंड, कश्मीर, मणिपुर, हैदराबाद, जूनागढ़ और सिक्किम मिजोरम और गोवा पर कब्जा किया हुआ है। 

बिंदी देखते ही पाक में हिंदू लड़कियों का हो जाता बहिष्कार, दो लड़कियों ने बयां किया दर्द

जबकि ओरिजनल पोस्टर पर लिखा है कि वह भारतीय है। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है। लेकिन मुस्लिमों पर होने वाले सांप्रदायिक भेदभाव के खिलाफ है। साथ ही पास्टर पर #CitizensAgainstMobLynching भी लिखा है। तस्वीर शेयर होने के बाद इसकी शिकायत की गई थी जिसके बाद इस हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन



बता दें कि इससे पहले सितंबर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिममें  यूनाइडेड नेशन में चल रही ही बैठक के दौरान पाकिस्तान की राजदूत ने गलत फोटो दिखाकर भारत की आलोचना की थी। लेकिन इसके बाद जब खुलासा हुआ तो पाकिस्तान को दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें