फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पाकिस्तान ने 'मित्र देशों' से मांगी मदद, कहा- अब शायद आईएमएफ न जाना पड़े

Fri, 19 Oct 2018 09:04 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि अगर 'मित्र देशों' से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो शायद वह ऋण के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से संपर्क नहीं करें। इमरान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब आर्थिक बदहाली की मार झेल रहे पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले ही ऋण के लिए आईएमएफ से औपचारिक रूप से संपर्क किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने आईएमएफ से 8 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज मांगा है। वरिष्ठ संपादकों के एक प्रतिनिधिमंडल से बुधवार को बात करते हुए इमरान खान ने कहा, 'सरकार अपने कुछ मित्र देशों के संपर्क में है। हमने इन देशों से अपने विदेशी मुद्रा भंडार के घटने के बारे में बताया है ताकि वे हमारी मदद कर सकें।' 

इस बीच इमरान ने भरोसे भरे लहजे में कहा, 'उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक है। मुझे आशा है कि शायद हमें अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए आईएमएफ न जाना पड़े।' हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया। जबकि पाकिस्तान की मीडिया ने कहा कि इमरान सरकार चीन और सऊदी अरब के संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें