Nawaz Sharif, Maryam Sharif
इमरान पर सेना के समर्थन का भी आरोप
पाकिस्तान की सियासत में वैसे तो हमेशा से ही सेना और आईएसआई अपनी हुकूमत चलाती रही हैं लेकिन इस बार उस पर इमरान खान की पार्टी को समर्थन देने के आरोप लगे हैं। शहबाज शरीफ के अलावा मरियम नवाज भी खुले तौर पर यह आरोप लगा चुकी हैं। यही नहीं बल्कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने भी पाक सेना और आईएसआई को चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले अन्य विभागों के काम में हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया है। जस्टिस शौकत अजीज सिद्दीकी ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को यह एहसास होना चाहिए कि उन्हें संविधान के दायरे में रहकर काम करना है।
‘मुझे क्यों निकाला’ का फैसला करेंगे शरीफ समर्थक
नवाज शरीफ ने नारा दिया है कि ‘मुझे क्यों निकाला...’, और 25 जुलाई को मतपेटियों में बंद होने वाले प्रत्याशियों के भाग्य इस बात का चुनाव परिणाम के रूप में फैसला करेंगे। चुनाव विश्लेषक सोहेल बराइच के मुताबिक यदि अवाम इस बात से राजी हो जाती है कि उन्हें गैर कानूनी ढंग से हटाया गया है तो उनकी पार्टी और भी ताकत के साथ वापसी करेगी। अन्य विश्लेषक अहमद बिलाल ने कहा कि शरीफ खुद को एक पीड़ित के रूप में पेश करने में सफल रहे हैं और जनता उन्हें सुन रही है।
पत्नी कुलसुम के प्रति सहानुभूति भी शरीफ के साथ
नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका लंदन में इलाज चल रहा है। पिछले साल अगस्त में उनके कैंसर का पता चला था जबकि गत कई दिनों से वह लंदन के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। इन कठिन हालातों में शरीफ और उनकी बेटी लंदन छोड़कर अपने देश लौटे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि उनकी बीमारी ने मतदाताओं में शरीफ और पार्टी के लिए सहानुभूति पैदा की है। शरीफ पिछले चुनाव में तानाशाह राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की ज्यादतियों का संदेश जनता में फैलाकर सहानूभूति की लहर के चलते सत्ता में लौटे थे।
पाक की मुख्य राजनीतिक पार्टियां
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ----------- शहबाज शरीफ
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ------------------- बिलावल भुट्टो जरदारी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ --------------- इमरान खान
मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट -------------------- खालिद मकबूल सिद्दीकी