फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में महिला मतदाताओं की कम संख्या को लेकर दो सीटों का चुनाव परिणाम निरस्त करने की तैयारी

Fri, 03 Aug 2018 06:12 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
pakistan
विज्ञापन
पाकिस्तान का चुनाव आयोग महिला मतदाताओं की कम संख्या को लेकर नेशनल असेंबली की दो सीटों के चुनाव और परिणाम को रद्द करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


‘द डान’ ने चुनाव आयोग के एक सूत्र के हवाले से कहा कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग को उसके सचिवालय द्वारा एक रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें सिफारिश की गई है कि एनए 10 (शांगला) और एनए 48 (उत्तर वजीरिस्तान) में चुनाव को रद्द घोषित किया जाए जहां कुल मतदान में महिला वोटों की संख्या 10 प्रतिशत से कम थी। 

किसी भी सीट के क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं में पुरूष और महिला दोनों ही होते हैं जो मतदान के लिए पंजीकृत होते हैं। 10 प्रतिशत का कानून इसलिए पारित किया गया था ताकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के अनुसार किसी भी सीट के लिए पड़े कुल वोटों में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से कम हो तो चुनाव और उसके परिणाम को निरस्त घोषित किया जा सकता है। 

शांगला सीट पीएमएल एन उम्मीदवार ने जबकि उत्तर वजीरिस्तान सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें