इमरान पाकिस्तान के इतिहास में इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्हें संन्यास लेने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक के आग्रह पर वापसी करनी पड़ी थी। दरअसल, उनकी कप्तानी में 1987 में पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इससे निराश इमरान ने संन्यास की घोषणा कर दी।
हालांकि, जिया उल हक के आग्रह पर वह फिर से कप्तान बने और 1992 में पाकिस्तान को किक्रेट वर्ल्ड कप दिलाया। 5 अक्टूबर 1952 को लाहौर के एक रईस परिवार में जन्में इमरान ने 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और 1974 में वन डेब्यू किया। इमरान ने 25 मार्च, 1992 को आखिरी वन डे भी इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान चुनाव 2018: विवादों से रहा है इमरान खान का पुराना नाता, यह हैं बड़े विवाद
लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से 1975 में स्नातक इमरान क्रिकेट के हर संस्करण से संन्यास लेने के बाद 1996 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी बनाकर सियासी पिच पर उतरे। हालांकि, 1997 में वह पहला चुनाव हार गए। 2002 के चुनाव में भी पीटीआई से सिर्फ इमरान ही जीते। तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के आपातकाल की घोषणा के बाद नवंबर, 2007 में वह जेल भी गए। उन्होंने 2008 के चुनावों का बहिष्कार किया। 2009 में तत्कालीन आसिफ अली जरदारी सरकार ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।
ये भी पढ़ें- टीवी एंकर रहीं पूर्व पत्नी रेहम ने कहा था- बिल्कुल भरोसेमंद नहीं हैं इमरान खान
इमरान ने 2013 में ‘नया पाकिस्तान’ का नारा दिया। इसके बाद पूरे देश में शरीफ और भुट्टो परिवार के खिलाफ आक्रामक प्रचार किया। पनामा लीक्स स्कैंडल में नाम आने पर नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पीएमएल-एन पर जमकर हमले किए। उनके भ्रष्षचार विराधी आंदोलन के चलते नवाज को पीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी। वह और उनकी बेटी मरियम जेल में हैं। इमरान ने स्वच्छ सरकार, भ्रष्टाचार विरोधी कानून, स्वतंत्र नयायपालिका, दुरुस्त पुलिस व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी पाकिस्तान पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें- 'लड़कियों के साथ ड्रग्स लेते थे इमरान खान, होटल के कमरे में होती थी अय्याशी'
इमरान खान और बुशरा माणिका
- फोटो : File
इमरान ने दूसरी बेगम रेहम खान से तलाक के बाद फरवरी, 2018 में अपनी धार्मिक गुरु बुशरा मानेका से तीसरी शादी की। इमरान राजनीति से लेकर निजी जीवन के सभी फैसले बुशरा की सलाह पर ही लेते हैं। जनवरी, 2018 में बुशरा ने इमरान को बताया था कि तीसरी शादी करने के बाद ही वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे।
इमरान ने 1995 में ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से निकाह किया। नौ साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके 10 साल बाद 2014 में उन्होंने टीवी एंकर रेहम खान से दूसरी शादी की। रेहम ने 10 महीने चली अपनी शादी के दौरान इमरान पर यौन शोषण तक के आरोप लगाए। रेहम ने एक किताब लिखकर इमरान को लेकर कई बड़े खुलासे करने का दावा किया है।