फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम पाकिस्तान बोला- हम सिर्फ इज्जत के भूखे हैं, नहीं चाहिए अमेरिका से मदद

Sat, 07 Apr 2018 07:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान अमेरिका के साथ सैन्य मदद में की गई कटौती पर बातचीत नहीं कर रहा है। शनिवार को अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर हमने ट्रंप प्रशासन से कोई बातचीत नहीं की है। सच तो यह है कि हमें अमेरिका से मदद की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ सम्मान और गरिमा चाहिए। हालांकि हमसे जो मदद छीनी गई है हम इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन हम आतंकवाद के खात्मे पर दिन रात काम कर रहे हैं।'

अहमद चौधरी ने आगे कहा 'पाकिस्तान आतंकवाद के खात्मे पर प्रतिबद्ध है जिसके लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। अब यह अमेरिकी सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद पर लगाम लगाने का ऐलान किया था। जिसके बाद इसके अगले ही दिन अमेरिका से पाकिस्तान को मिलने वाली 1,624 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता पर भी रोक लगा दी गई। 

ट्रंप ने कहा था कि मोटी रकम लेकर पाकिस्तान ने सिर्फ अमेरिका को अबतक सिर्फ धोखे के अलावा और कुछ नहीं दिया है इसलिए पाक को दी जाने वाली सैन्य मदद पर रोक लगाई जाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें