फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक से पाक ने किया इनकार

Fri, 01 Dec 2017 06:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
pak pm
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के इतर भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक की कोई योजना नहीं है। पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी इन दिनों शासनाध्यक्षों की बैठक के लिए रूसी शहर सोचि में हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।  
विज्ञापन


अब्बासी और सुषमा के बीच मुलाकात पर पाक विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि सम्मेलन इतर बैठक की कोई योजना नहीं है। जेल में कैद और मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव से उनकी मां की मुलाकात कराने संबंधी भारत के अनुरोध पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विदेश सचिव तहमीना जंजुआ बुधवार को आतंकवाद रोधी कोर्ट में 2008 के मुंबई आतंकी हमले मामले में गए थे और कोर्ट को बताया कि भारतीय गवाहों के मामले में गृह मंत्रालय गौर कर रहा है। 
विज्ञापन


फैसल ने कहा कि हथियारों की होड़ छोड़कर पाकिस्तान लगातार सार्थक बातचीत के लिए विश्वास बहाली पर जोर देता रहा है। वह दक्षिण एशिया में शांति का हिमायती रहा है। उन्होंने हाल ही में भारत द्वारा क्रूज मिसाइल के परीक्षण पर भी चिंता जताई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें