फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के दबाव के बाद बदले तेवर- PAK रक्षा मंत्री बोले: आनन-फानन में नहीं देंगे जाधव को फांसी

Wed, 12 Apr 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
Khawaja Mohammad Asif
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कुलभूषण जाधव पर तत्काल फैसले से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत जाधव अपील कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव को अभी तुरंत सजा नहीं दी जाएगी और उसके पास इस सजा के खिलाफ अपील करने के लिए तीन मंच उपलब्ध हैं।  वहीं टाइम्स नॉउ से बातचीत में कुलभूषण जाधव के चाचा ने कहा कि हमें भारत सरकार पर पूरा भरोसा है कि वो हमारे बेटे को सही-सलामत हिन्दुस्तान लाएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन में प्रकाशित खबर के अनुसार आसिफ ने मंगलवार को पाकिस्तान की संसद में कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रा’ के लिए काम करने वाले नौसेना अधिकारी को पिछले वर्ष मार्च में गिरफ्तार किया गया था और अदालत में साढ़े तीन महीने तक उस पर मामला चलने के बाद यह फैसला आया है। उन्होंने कहा कि जाधव पर भारत के लिए जासूसी, पाकिस्तान की अखंडता के खिलाफ काम करने, देश में आतंकवाद को प्रायोजित करने और देश को अस्थिर करने का प्रयास जैसे आरोप सिद्ध हुए हैं।

आसिफ ने दावा किया कि सेना की अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिनों का समय है, इसके बाद भी वह सेना प्रमुख और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका सौंप सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान आर्मी एक्ट, 1952 कि अधिनियम की धारा 131 के तहत, सैन्य अदालत के फैसले के खिलाफ 40 दिनों के भीतर अपील किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें