फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के कोर्ट ने मुशर्रफ की संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

Wed, 20 Jul 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
पुर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ
विज्ञापन
पाकिस्तान में पुर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे में सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने और बैंक खाते बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


परवेज मुशर्रफ पर पाकिस्तान में राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है और वह देश से भागे हुए हैं। कोर्ट ने कई नोटिस दिये लेकिन परवेज मुशर्रफ उसके बावजूद कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए। 

स्पेशल कोर्ट की तीन सदस्ययी बेंच के प्रमुख पेशावर हाईकोर्ट के जज मजहर आलम मियांखल ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कोर्ट के सामने हाजिर नहीं होने पर यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


स्पेशल कोर्ट ने अगली सुनवाई की कोई तारीख तय नहीं की है। सेपशल कोर्ट की सुनवाई को 72 वर्षीय परवेज मुशर्रफ के समर्पण या गिरफ्तारी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें