पाकिस्तानी कोर्ट ने सात साल की बच्ची जैनब से
रेप और उसके बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।
पाकिस्तानी आतंकवाद विरोधी अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। बता दें कि इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध उत्पन्न हो गया था। पाकिस्तानी अवाम ने फांसी की मांग करते हुए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए थे।
पाकिस्तान में सात साल की बच्ची से रेप के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि यह बच्ची घर से अचानक गायब हो गई थी, काफी ढूंढने के बाद चार दिन बाद बच्ची का शव मिला था।