फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पनामा पेपर्स मामले में कोर्ट ने वित्तमंत्री को भगोड़ा घोषित किया

Tue, 12 Dec 2017 10:32 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
ishaq dar
विज्ञापन
पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने पनामा पेपर्स घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत में कई सुनवाइयों में पेश ना होने के बाद सोमवार को वित्त मंत्री इशाक डार को भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें:  रोड शो की नहीं मिली इजाजत तो पीएम ने बनाया प्लान 'B', करेंगे सी प्लेन से सफर

लंदन में इलाज करा रहे डार को कोर्ट ने आदेश दिया कि वह तीन दिनों के भीतर जमानत बांड जमा करें और चेतावनी दी कि यदि वह ऐसा करने में विफल रहे तो उनकी संपत्ति सीज कर दी जाएगी। 67 वर्षीय डार के खिलाफ अक्टूबर में ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया था। 

पढ़ें: राहुल गांधी का 14वां सवाल- ऊना की घटना पर PM मोदी क्यों है मौन, जवाबदेही लेगा कौन?

एनएबी ने डार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने व अपने जान पहचान वालों के नाम अज्ञात स्रोतों से करीब 83.16 करोड़ रुपये जमा किए हैं। डार अक्टूबर से लंदन में हैं और उनका हार्ले स्ट्रीट अस्पताल में दिल से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें