जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर चल रही फायरिंग में पाकिस्तान ने अपने सात जवानों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों की फायरिंग में उसके सात जवान हताहत हुए हैं जबकि कई गंभीर घायल हैं।
पाकिस्तानी वेबसाइट द डॉन के अनुसार आईएसपीआर की ओर से दी गई सूचना के अनुसार 'भिंबर सेक्टर में भारतीय जवानों की ओर से की गई फायरिंग में सात जवान शहीद हो गए।'
आईएसपीआर के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने भारत की इस कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया है और भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर जोरदार फायरिंग की गई है।
वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय सुरक्षाबलों के हमले का कड़ा जवाब दे रही है, हमें अपने जवानों के बलिदान और बहादुरी पर गर्व है।