फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर धमाकों से दहला क्वेटा, जज के काफिले को बनाया निशाना

Thu, 11 Aug 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
quetta attack - फोटो : The Dawn
विज्ञापन
पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत का क्वेटा शहर एक हफ्ते के अंदर तीसरी बार एक बार फिर बम धमाकों से दहला उठा। गुरुवार सुबह आतंकियों ने संघीय अदालत के जज को निशाना बनाकर बम धमाका किया। गनीमत रही कि इस बार हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार द डॉन के अनुसार आतंकियों ने गुरुवार सुबह शहर की जारघोन रोड पर जस्टिस जहूर शाहवानी के काफिले में चल रहे एंटी टेरेरिज्म फोर्स के सदस्यों को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया। इमसें जस्टिस जहूर को तो कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन उनके साथ काफिले में चल रहे चार सुरक्षाकर्मियों के अलावा दस नागरिकों को भी गंभीर चोट पहुंची है। हमले के तुरंत बाद घायलों को अल खैर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

‌विस्फोट इतना खतरनाक था कि इससे आसपास की खिड़कियों के शीशे भी चटक गए। ब्लूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि हमले में जज को कोई चोट नहीं पहुंची है वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं पुलिस प्रवक्ता शहजादा फरहत ने बताया कि हमले में पुलिस अधिकारी और आम नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल

- फोटो : dawn
उन्होंने बताया कि आतंकियों ने बम को सड़क के किनारे प्लांट किया था जिसकी मंशा जज के काफिले को निशाना बनाने की थी। हमले के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया जिसने वहां से काफी सबूत एकत्र किए हैं। 

बता दें कि हफ्ते भर के अंदर ही क्वेटा में यह तीसरा बम धमाका है। तीन दिन पहले भी आतंकियों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां आतंकियों ने खतरनाक बम विस्फोट करके 70 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 

वहीं राज्य के गृहमंत्री बुगती ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आतंकी हमारे हौसलों को गिरा नहीं सकते। हम एक मुश्किल दौर में हैं लेकिन बातचीत के जरिए ही तमाम समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें