फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने शरीफ के बेटों को काली सूची में डाला, पासपोर्ट पर लगाई रोक

Wed, 08 Aug 2018 06:11 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज और हुसैन नवाज
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों हसन और हुसैन के नाम देश के अधिकारियों ने काली सूची में डाले दिए हैं जिससे उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यात्रा करने पर रोक लग गई है। 
विज्ञापन


एक अदालत ने लंदन में रहने वाले शरीफ के बेटों को भगोड़ा घोषित किया था क्योंकि वे जुलाई 2017 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उनके पिता तथा उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के तीन में से किसी भी मामले में पेश नहीं हुए थे। 

‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि भ्रष्टाचार रोधी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने हसन और हुसैन के नामों को निकास नियंत्रण सूची में डालने का अनुरोध किया और कार्यवाहक कैबिनेट ने फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं किया है। 
विज्ञापन


खबर में कहा गया कि एनएबी ने आव्रजन और पासपोर्ट निदेशालय से भी आग्रह किया जिसके बाद उनके पासपोर्ट पर रोक लगा दी गई और उनके नाम काली सूची में डाल दिये गये। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह संघीय जांच एजेंसी ने इंटरपोल से हसन और हुसैन के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें