फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के डर से आतंकी हाफिज नहीं जा पाएगा पाक से बाहर

Thu, 02 Feb 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डर से पाकिस्तान ने अब मुंबई हमले के मास्टरमाइंड एवं जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद के विदेश दौरे पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। नजरबंदी के महज दो दिन बाद ही आतंकी हाफिज सईद के पाकिस्तान से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बुधवार को पाकिस्तान सरकार ने आतंकी हाफिज को विदेश दौरे की प्रतिबंधित सूची में शामिल कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तानी संघीय वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि हाफिज के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। पाक के आंतरिक मंत्रालय ने विदेश यात्रा पर प्रतिबंधित लगाने वाली सूची को देश के सभी प्रांतीय सरकारों और संघीय जांच एजेंसियों को भेज दिया है।

इस सूची में जमात-उद-दावा समेत लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुल 38 लोगों के नाम शामिल हैं। पाक सरकार के इस कदम से अब ये देश से बाहर नहीं जा पाएंगे। फिलहाल हाफिज 90 दिनों की नजरबंदी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें