फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने भारत से मृतक कैदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच का नतीजा साझा करने को कहा

Sat, 02 Mar 2019 09:45 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत से उस पाकिस्तानी कैदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच का नतीजा फौरन साझा करने कहा, जिसकी पिछले महीने जयपुर की एक जेल में कुछ कैदियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


मृतक कैदी की पहचान शकरूल्ला के रूप में की गई। पिछले महीने जयपुर केंद्रीय कारागार में अन्य कैदियों के साथ हुए झगड़े में उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को वाघा- अटारी सीमा पंजाब रेंजर्स को उसका शव सौंप दिया।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत पाकिस्तानी कैदी के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा, ‘यह भारत की पूरी तरह से नाकामी है और हमने उनके पायलट के साथ जो किया, उसके ठीक उलट है।’ 
विज्ञापन


विदेश कार्यालय प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘पाकिस्तान सरकार इस घटना (शकरूल्ला की हत्या) की निंदा करती है...।’ मृतक के परिजनों का दावा है कि शकरूल्ला 2003 में अनजाने में सीमा पार कर गया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें