सोशल मीडिया पर पाकिस्तान ने एक बार फिर ऐतराज जताया है। पाकिस्तान के अखबार "डान" की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की मुख्य जांच ऐजेंसी ने बताया है कि उसने फेसबुक से "निन्दनीय" सामग्री को ब्लॉक करने के लिए कहा है। इससे पहले मामला पिछले हफ्ते का है जब पाकिस्तान की एक अदालत ने सोशल मीडिया नोटवर्कों को धमकी देते हुए कहा था कि यदि वे इस्लाम की बेअदबी करने वाली सामग्री को सेंसर करने में विफल रहतें हैं तो पाकिस्तान देश में उन पर प्रतिबंध लगा देगा।
जांच ऐजेंसी ने ये भी बताया है कि वे निन्दनीय सामग्री की जांच करने के लिए लगातार इंटरपोल से भी संपर्क में हैं। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने बताया कि कल एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान फेसबुक से एक औपचारिक अनुरोध किया गया है जिसका जवाब फेसबुक ने अभी तक नहीं भेजा है। पाकिस्तान दूतावास के राजनयिक ने वाशिंगटन में फेसबुक से संपर्क कर मामले को प्रभाव में लाने की मांग की है।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री निसार अली ने भी फेसबुक से आग्रह किया है कि ऐसी सामग्री को सेंसर किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि हमें आशा है फेसबुक 200 मिलियन पाकिस्तानी फेसबुक यूजर्स की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करेगी और उनके हित में फैसला लेगी। खान ने ये भी कहा कि सरकार निन्दनीय सामग्री को सोशल मीडिया साइटों से हटाने के सभी संभव प्रयास करेगी।