फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने किया चीन का दौरा, सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए मांगी मदद

Wed, 18 May 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जनरल राहिल शरीफ - फोटो : reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ ने चीन के अपने दो दिन के दौरे पर चीन के शीर्ष नेताओं सहित चीनी आर्मी अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मुलाकत में आर्थिक और सुरक्षा से संबंधित द्विपक्षीय मुद्दों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। राहिल शरीफ ने प्रधानमंत्री ली केकियांग और लिबरेशन आर्मी के वाइस प्रेसीडेंट फान चेंगलोंग से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


राहिल शरीफ की यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान ने भारत की इंटरसेप्टर मिसाइल पर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान ने कहा था कि भारत के सूपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल टेस्ट का मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा।

जनरल राहिल शरीफ के इस चीन दौरे को भारत से जोड़कर भी देखा जा रहा है क्योंकि पिछले महीने ही भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने चीन का दौरा किया था। विदेश मंत्री पर्रिकर ने भी चीन के शीर्ष नेताओं सहित मिलिट्री के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


राहिल शरीफ ने दौरे पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरकर जाने वाले आर्थिक कॉरिडोर पर भी बातचीत की। पाकिस्तान अपने लिए इस आर्थिक कॉरिडोर को बहुत महत्वपूर्ण समझ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें