फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के पलटवार के सहमे पाक ने उप-उच्चायुक्त को बुलाया

Tue, 03 Oct 2017 05:54 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना के करारे पलटवार से जानमाल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसने भारतीय सैनिकों पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारत के उप उच्चायुक्त को समन किया।
विज्ञापन


पाक के विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने रुख चखरी और रावलकोट सेक्टर में 30 सितंबर और दो अक्टूबर को अकारण गोलीबारी की। इसमें उसके तीन नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत पांच अन्य घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त तलब, आतंकियों के DNA सैंपल देगा भारत

दक्षिण एशिया एवं सार्क के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब कर भारतीय सेना द्वारा कथित तौर पर अकारण गोलीबारी करने की निंदा की। फैसल ने दावा किया कि भारतीय फौज ने पिछले 12 दिन में पांच बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीजफायर उल्लंघन: पाक ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब

इसमें अब तक पांच महिलाओं समेत 11 लोगों को मौत हुई है जबकि 37 अन्य घायल हैं। उन्होंने कहा, संयम रखे जाने पर सहमति बनने के बावजूद भारत की ओर से फायरिंग हो रही है। भारत की ओर से जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवतावादी कानूनों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें