फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन ने छठी क्लास के बच्चे की स्पीच चुराई

Sun, 25 Dec 2016 06:10 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में 11 साल के एक बच्चे ने राष्ट्रपति ममनून हुसैन के कार्यालय पर उसकी खुद की तैयार की हुआ भाषण चुराने का आरोप लगाया है। बच्चे का कहना है कि उसने यह स्पीच पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की जयंती पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के लिये तैयार की थी।
विज्ञापन


छठी कक्षा में पढ़ने वाले मुहम्मद सबील हैदर ने अपने पिता अब्बास नासिर के माध्यम से इस्लामाबाद हाईकोर्ट में बिना उसकी अनुमति के राष्ट्रपति भवन द्वारा उसकी तैयार किया हुआ भाषण चुराये जाने के मामले में एक याचिका दायर की है। न्यायाधीश आमेर फारुख ने शुक्रवार को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने इस मामले की जानकारी दी। 

हैदर ने राष्ट्रपति के सचिव, राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव, शिक्षा निदेशालय के निदेशक, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विनियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए), पाकिस्तानी टेलीविजन के प्रबंध निदेशक और इस्लामाबाद कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्राचार्य के जरिये आयशा इश्तियाक नाम की एक लड़की को इस मामले में प्रतिवादी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन
इस्लामाबाद मॉडल कॉलेज की छठी क्लास में पढ़ने वाले सबील हैदर ने अपनी याचिका में लिखा है कि उसने 23 मार्च को राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में स्पीच दी थी जिसमें उसे सराहना पत्र भी दिया गया था। 

उसने कहा कि जिन्ना की 141वीं जयंती (25 दिसंबर) से संबंधित ‘कैद-ए-आजम और बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया और प्रतिवादियों ने गत 14 दिसंबर को उससे कार्यक्रम में ‘पाकिस्तान का मुस्तकबिल’ विषय पर भाषण देने का अनुरोध किया था जिसकी रिकार्डिंग 22 दिसंबर को की जानी थी। लेकिन 22 दिसंबर को हैदर को भाषण देने नहीं दिया गया। 

बाद में हैदर को बताया गया कि भाषण एक दूसरे स्कूल की लड़की देगी और जब उसने वह भाषण दिया तो हैदर को एहसास हुआ कि वह उसका लिखा भाषण था। हैदर के वकील ने इसे ‘चोरी बताते हुए मामले को बौद्धिक संपदा अधिकारों एवं कॉपीराइट आदि का उल्लंघन करार दिया और प्रतिवादियों को इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया पर भाषण पेश करने से रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें