फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके होकर जाने वाली सीपीईसी योजना को जल्द पूरा करना चाहता है पाक

Sat, 20 Aug 2016 12:44 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर से होकर जाने वाली चीन-पाक आर्थिक गलियारा योजना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस 46 अरब अमेरिकी डॉलर की परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर लगाने को भी कहा।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार द्वारा देर रात जारी हुए बयान के अनुसार, शरीफ ने सीपीईसी के बारे में विस्तार से बात करते हुए यह बात कही। योजना, विकास और सुधार मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि 2017-18 तक ऊर्जा और आधारिक संरचना की योजना का पहला चरण पूरा किया जाय। शरीफ ने कहा कि सीपीईसी के पश्चिमी मार्ग पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और इस योजना द्वारा पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

सीपीईसी योजना में चीन ने 46 अरब अमेरिकी डॉलर लगाए हैं जिसके अंतर्गत बलूचिस्तान में चल रही ऊर्जा और आधारिक संरचना की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें