पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है जिसमें पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। व्यक्ति ने जिस महिला की हत्या की है वह उसकी दूसरी पत्नी है इसके 14 साल पहले व्यक्ति अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है।
रहीम डाड नाम के व्यक्ति को पुलिस ने उसकी 35 वर्षीय पत्नी फरजाना की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पास से कत्ल के दौरान प्रयोग की गई चाकू भी बरामद कर ली गई है। रहीम को हिरासत में लेने के बाद की गई पूछताछ में रहीम ने कबूल किया कि बुधवार शाम उसकी और फरजाना की किसी बात पर बहस हुई थी जिसके बाद फरजाना, रहीम और उसके घर को छोड़कर जाना चाहती थी। इस बात से बौखलाए रहीम ने पहले फरजाना के पेट पर चाकू मारा उसके बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी में ऑनर किलिंग का मामला साल दर साल बढ़ रहा है एक हालिया मामले में मॉडल कंदील बलोच की उसके भाई ने हत्या कर दी थी।