पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने डॉन अखबार में सेना और आईएसआई से जुड़ी खबर छापने वाले पत्रकार साइरिल अल्मीडा के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। साइरिल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्हें एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया गया है। उन्होंने लिखा, ”मुझसे कहा गया और सूचना दी गई है कि मैं एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में हूं।”
आपको बता दें कि एग्जिट कंट्रोल लिस्ट के जरिए पाकिस्तान सरकार सीमा से बाहर जाने पर नियंत्रण रखती है। साइरिल ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”लंबे समय से ट्रिप पर जाने की सोच रहा था। कुछ चीजें हैं जिन्हें मैं कभी माफ नहीं करूंगा। आज रात मैं दुखी हूं। यह मेरी जिंदगी है, मेरा देश है। क्या गलत हुआ।”
I am told and have been informed and have been shown evidence that I am on the Exit Control List.
— cyril almeida (@cyalm) October 10, 2016
Was a long-planned trip, for at least several mths now. There are certain things that I will never, ever forgive.
— cyril almeida (@cyalm) October 10, 2016
I feel sad tonight. This is my life, my country. What went wrong.
— cyril almeida (@cyalm) October 10, 2016
आपको बता दें कि सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मसले पर विचार-विमर्श के लिए नवाज शरीफ से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने 6 अक्तूबर को सूत्रों के हवाले से इस मुलाकात की एक खबर प्रकाशित की थी।
जिसके मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने सैन्य प्रमुख को बताया था कि आतंकवाद का कथित समर्थन करने के कारण देश अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अलग-थलग पड़ गया है।