फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इमरान खान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील, शांति का एक मौका दें

Mon, 25 Feb 2019 02:41 AM IST
sapna singla इस्लामाबाद
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से बदले की कार्रवाई से आशंकित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शांति का एक मौका मांगा है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह अपनी बात पर अडिग हैं और यदि नई दिल्ली हमें पुलवामा हमले पर कोई कार्रवाई लायक जानकारी देता है तो हम तत्काल कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन




इमरान का यह बयान पीएम मोदी के राजस्थान में एक रैली में दिए गए उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें पीएम ने कहा था कि पूरे विश्व में आतंकवाद के खिलाफ आम राय है। यह बदला हुआ भारत है। पुलवामा हमले के दर्द को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आतंकवाद से निपटना हमें आता है।
विज्ञापन


इमरान के पीएम बनने पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि हमने गरीबी और अशिक्षा से लड़ने की बात की थी। पाक पीएम ने कहा था कि वह पठान के बेटे हैं और सच्चे आदमी हैं। अब देखते हैं कि वह अपना वादा कैसे पूरा करते हैं। 
विज्ञापन


पाक पीएम कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, इमरान खान अपने बयान पर कायम हैं कि यदि भारत कार्रवाई करने योग्य जानकारी देता है तो हम तत्काल कार्रवाई करेंगे। पीएम मोदी को शांति के लिए एक मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें