फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का फिर यू-टर्न, आतंकी संगठन जैश के मुख्यालय पर बैठाए प्रशासक

Sun, 24 Feb 2019 08:13 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मसूद अजहर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारत की तरफ से सख्त रुख अपनाए जाने से पाकिस्तान सरकार बौखला गई है। भारत के आक्रामक रुख को संयुक्त राष्ट्र समेत 40 देशों का समर्थन मिलने के बाद इस बौखलाहट में पड़ोसी देश की सरकार अजीबोगरीब कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर स्थित मुख्यालय पर कार्रवाई का दिखावा करने के बाद शनिवार को पाकिस्तान सरकार ने इस फैसले से यू-टर्न ले लिया था। लेकिन रविवार को पाकिस्तान सरकार ने फिर से यू-टर्न लेते हुए जैश मुख्यालय माने जाने वाले मदरसातुल साबिर और जामिया-ए-मस्जिद शुभानल्लाह को दो प्रशासकों जिला औकाफ (वक्फ परिसंपत्ति) प्रशासक मोहम्मद अली और क्षेत्रीय औकाफ प्रशासक गुलाम अब्बास के नियंत्रण में दे दिया है। लाहौर से तकरीबन 430 किलोमीटर दूर स्थित बहावलपुर में यह कार्रवाई पंजाब (पाकिस्तान) राज्य सरकार ने की।

शनिवार को इसे नहीं माना था जैश मुख्यालय
इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय कहे जाने वाले बहावलपुर मदरसे को अपने नियंत्रण में लेने के शुक्रवार के अपने ही दावे को खारिज कर दिया था। पड़ोसी देश के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि बहावलपुर के मदरसातुल साबिर और जामिया-ए-मस्जिद शुभानल्लाह का जैश से कोई संबंध नहीं है। चौधरी ने इसे जैश का मुख्यालय बताए जाने को भारतीय दुष्प्रचार करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें