फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के विदेश मंत्री ने जाधव पर किया बड़ा दावा, भारत-अफगान दोनों को लपेटा

Fri, 29 Sep 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्बाजा मोहम्मद आसिफ के बयान के बाद अफगानिस्तान की जेल में बंद कैदी की पहचान पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के बदले अफगानिस्तान जेल में बंद एक कैदी को हमे अदला-बदली का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन और पाकिस्तान ने किया दोस्ती का प्रदर्शन, साथ उड़ाये फाइटर जेट

पाक विदेश मंत्री के मुताबिक 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले का गुनहगार अफगानिस्तान की गिरफ्त में है। अफगान NSA ने उन्हें इन आतंकियों की अदल-बदल का प्रस्ताव दिया था।उन्होंने बताया कि अफगानी NSA ने उनसे कहा था कि हम पेशावर हमले के आतंकी और भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की अदला-बदली कर सकते हैं। लेकिन ख्बाजा ने यह नहीं बताया कि ये ऑफर उन्हें कब मिला था।  

पढ़ें: UN में झूठ पकड़े जाने के बाद ‌पाक ने दी सफाई- पैलेट गन से अंधे हुए 200 कश्मीरी

ख्बाजा ने ये बातें न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के संबोधन के दौरान कहीं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अफगान जेल में तहरीक ए तालिबान का चीफ मुल्ला फजलुल्ला है। सूत्रों के मुताबिक यह वो आतंकी हो सकता है जिसे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को ऑफर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें