फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात नकारी, कहा- मारे गए दो सैनिक

Thu, 29 Sep 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नवाज शरीफ-रहील - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने अपने तरीके से दे दिया है। हालांकि पाकिस्तान सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि कल रात एलओसी पर हुई फायरिंग में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन


ये केवल सीजफायर का उल्लंघन है न की सर्जिकल स्ट्राइक। पाकिस्तान मिलिटरी मीडिया विंग प्रवक्ता असीम बाजवा ने कहा कि भारत की ओर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई है।

हां भारत ने क्रॉस बार्डर फायरिंग जरूर की गई है,जोकि आम बात है। पाकिस्तानी सेना ने भी इस फायरिंग का जवाब दायरे में रहकर दिया है।
विज्ञापन

भ्रम फैला रही भारतीय सेना

भ्‍ाारतीय सेना
आईएसपीआर ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात कहकर वह भ्रम फैला रहा है।जानकारों की मानें तो दुनियाभर में अपने आप को अपमानित होने से बचाने के लिए पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक की बात नकार रहा है।

ये कहकर पर अपनी आवाम के सामने युद्ध के मैदान में उतरने से बचना चाहते हैं। सेना की इस कार्रवाई को नकारना उसका झूठ साबित करता है क्योंकि जैसे ही हमले की बात सामने आई थी पाक पीएम ने इसकी निंदा की थी।

वहीं भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि भारत ने एलओसी पार करके आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं और कई आतंकियों को मार गिराया है। डीजीएमओ के मुताबिक ये सभी आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए एलओसी पर इकट्ठा हुए थे। वे कश्मीर में घुसकर भारत के कई अन्य शहरों में हमला करना चाहते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें