फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने भारतीय फिल्मों को नहीं दिखाने का किया ऐलान

Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
film
विज्ञापन
उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने अस्थायी तौर पर भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी है। पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं और प्रदर्शकों ने भी ऐलान किया है कि वे दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य होने तक भारतीय फिल्मों का आयात नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सिनेमा हाल मालिकों ने कहा है कि उन्होंने भारतीय फिल्मों को न दिखाने का फैसला मौजूदा हालात को देखते हुए किया है। उनका यह फैसला अस्थायी है, क्योंकि यह मामला फिल्म उद्योग से जुड़े काफी लोगों की रोजी-रोटी से जुड़ा हुआ है।  फिल्म निर्माता और प्रदर्शक सुहैल खान ने कहा कि भारतीय फिल्में दिखाने पर पाक सरकार की ओर से रोक नहीं लगाई गई है। यह अस्थायी रोक है, जो एक सप्ताह अथवा कुछ ज्यादा दिनों पर चलेगा। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिनेमा घरों में भारतीय फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी अच्छी फिल्में बनती हैं, लेकिन यहां सिनेमा के पुनरुत्थान में भारतीय फिल्में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भारतीय फिल्मों से नाता तोड़ लेना काफी मुश्किल है। 
विज्ञापन


फिल्म  'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का आयात नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि यह पारंपरिक व्यावसायिक फिल्म नहीं है। यह मूलरूप से भारतीय दर्शकों के पसंद की फिल्म है। मनदवीवाला एंटरटेनमेंट के नदीम मनदवीवाला ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) के उस प्रस्ताव पर नाखुशी जाहिर की जिसमें दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य होने तक पाकिस्तानी कलाकारों को काम न देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अगर भारत की ओर से इस तरह का कदम उठाया जाएगा तो पाकिस्तान की ओर से भी जवाब कुछ वैसा ही मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें