फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान का बड़बोला बयान, कहा- हर पाकिस्तानी शरीफ की तरह कायर नहीं

Sun, 02 Oct 2016 04:09 AM IST
एजेंसी/लाहौर
विज्ञापन
इमरान खान
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने भारत से कहा है कि सभी पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के तरह लालची और कायर नहीं हैं। हालांकि इमरान ने भारत सरकार से अमन-शांति की पेशकश की है और एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं अमन-चैन में यकीन रखता हूं। हम दोस्ती को तैयार हैं अगर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी इच्छा रखते हैं तो। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं हो सकता है क्योंकि दोनों ही देश परमाणु संपन्न हैं।’
विज्ञापन


तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख ने कहा कि जब वह मोदी से भारत में मिले थे तो उनसे कहा था कि दोनों देश के बीच शांति प्रक्रिया को लोगों का एक छोटा समूह पटरी से उतारना चाहता है। लेकिन भारत ने बगैर जांच के उड़ी आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा दिया। भारत के हुक्मरान ने पाकिस्तान को पानी रोकने और सर्जिकल स्ट्राइक की धमकी देनी शुरू कर दी। 

इमरान ने कहा कि मैं मोदी को बता देना चाहता हूं कि हर पाकिस्तानी नवाज शरीफ की तरह कायर नहीं है। साथ ही उन्होंने भारत को चेताया कि युद्ध हुआ तो सबसे ज्यादा नुकसान भारत को उठाना होगा और मोदी का शाइनिंग इंडिया का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि नवाज हमारे प्रधानमंत्री हैं और मेरा मानना है कि अब उनका वक्त पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें