फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसामा के घर को लेकर पाक सरकार और सेना में ठनी  

Sat, 23 Jul 2016 03:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ओसामा - फोटो : reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान के एबटाबाद की जिस घर में कभी आतंकी ओसामा बिन लादेन रहा और मारा गया, उस घर को लेकर पाकिस्तानी सेना और सरकार के बीच ठन गई है। दरअसल स्थानीय प्रशासन यहां पर बच्चों के लिए प्लेग्राउंड बनाना चाहता है, लेकिन सेना यहां पर कब्रिस्तान बनाने पर अड़ी है।
विज्ञापन


बीबीसी की रिपोर्ट की मानें, तो एबटाबाद की इस जमीन को लेकर सेना और स्थानीय प्रशासन के बीच इतनी ठन गई है कि सेना ने जमीन के आगे-पीछे दीवार खड़ी कर दी है। 2011 में ओसामा बिन लादेन के अमेरिकी ऑपरेशन में मारे जाने के बाद एबटाबाद की जिस घर में वह रहा था, वह घर अब खैबर पख्तूनख्वा सरकार के अधीन है। 

सरकार ने यहां बने घर और दीवार को तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के पास आने के बाद यह जमीन अनुपयोगी पड़ी हुई है। अब सेना और स्थानीय प्रशासन के बीच इस पर आधिपत्य को लेकर और इस जमीन पर क्या बनना चाहिए, इसको लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष इस पर अपना नियंत्रण बताते हैं और दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें