सोशल मीडिया पर ईश-निंदाकारक सामग्रियां प्रसारित करने वालों के खिलाफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन पर शिकंजा कसने के आदेश जारी कर दिए।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद शरीफ ने अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है जो सोशल मीडिया पर ईश-निंदाकारक सामग्रियां प्रसारित करते हैं। प्रधानमंत्री ने इन सामग्रियों को सोशल मीडिया से तत्काल हटाने के भी निर्देश जारी किए।
शरीफ ने पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री चौधरी निसार अली खान को आदेश दिया कि इन घृणित आपराधिक कृत्यों के पीछे जो कोई भी हों उन्हें बिना देरी किए ही मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।