पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएएमएस) में दाखिले के लिए 12 मार्च को मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (मेट) का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मेट के लिए पीयू प्रशासन ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र और समय के बारे में भी एडमिट कार्ड में जानकारी दी गई है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन http://met.puchd.ac.in वेबसाइट पर प्राप्त किया जा सकता है।