कंदील बलोच का परिवार, उसकी हत्या के लिए गिरफ्तार किए गए बेटे को माफ नहीं कर सकता है। पाकिस्तान में ऐसे मामलों में कानूनी तौर पर माफी का प्रावधान है जिसके चलते 'ऑनर किलिंग' के कई दोषियों को सजा नहीं मिलती है। अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने ऐसे कानून प्रावधान को खत्म कर दिया है।
सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय 26 साल की कंदील बलोच की शनिवार को उसके घर पर गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कंदील के भाई वसीम बलोच को इस मामले में गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार इस मामले में अब इस्लामी धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल कवी की भूमिका की भी जांच हो रही है।