पाकिस्तान में क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। नॉर्थ कोरिया के राजदूत और उनकी पत्नी के साथ बर्बर व्यवहार अपनाया गया है। इससे साफ होता है कि पाक अपने व्यवहार को बदलना नहीं चाहता, भले ही उसके अंतरराष्ट्रीय रिश्तों पर भी फर्क पढ़ जाए। कराची में उनके घर पर ये वारदात हुई है, जहां दंपत्ति को बालों से खींचा गया, पीटा गया और उनके चेहर पर हथियारों से वॉर भी किए गए।
ये शर्मनाक रवैया कथित तौर पर हथियारों से लैस पाक टैक्स अफसरों ने अपनाया है, जो घर में जबरन घुसे और उन्हें पीटने लगे। इस पर पाक स्थित कोरिया एंबेसी ने कड़ा विरोध जताया है और धमकी दी गई है कि अगर इसके खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है।
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक करीब 10 टैक्स अफसर कथित तौर पर राजदूत के घर में घुसे और उन पर हमला करने लगे। इस बीच आरोपियों ने दोनों पर चींखना शुरू किया और उनके बालों को पकड़ पर जमीन पर रगड़ने लगे।
चौंका देने वाले बात है कि बेखौफ हमलावरों ने दोनों के चेहरों पर अपने हथियारों से हमला भी किया। हालांकि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई। लेकिन इस तरह की घटना के बाद नॉर्थ कोरिया पाकिस्तान से खासा नाराज है। बता दें कि परमाणु डील को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध मधुर माने जाते हैं। साथ ही चीन के आर्थिक गलियारे पर भी दोनों देश इस वक्त एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं।