फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने सुषमा के जल्द ठीक होने की दुआ की

Fri, 30 Dec 2016 04:38 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जल्द ठीक होने की कामना की है। सुषमा का हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शरीफ ने एक पत्र लिखकर स्वराज के जल्द ठीक होने की दुआ की। दोनों किडनी के खराब हो जाने के बाद विदेश मंत्री 10 दिसंबर को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हुई थीं।
विज्ञापन


एक हफ्ते से भी अधिक दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और कम लोगों से मिलने की सलाह के साथ 19 दिसंबर को छुट्टी थी। सुषमा को एक महिला ने अपनी किडनी दी थी जो कि उनकी रिश्तेदार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें