फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने 5,000 का नोट बंद करने से किया इनकार

Tue, 27 Dec 2016 03:32 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए 5000 रुपये के नोटों को बंद करने से साफ इनकार किया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है और न ही 5000 रुपये के नोट बंद करना उचित है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, ‘मौजूदा समय में पाकिस्तान के सबसे बड़े नोट यानी पांच हजार रुपये का मूल्य बड़ी करेंसी जैसे 100 डॉलर, 200 यूरो और 50 पाउंड की तुलना में काफी कम है। 2015-16 के दौरान 5,000 रुपये के केवल 17 फीसदी नोट छापे गए।’ मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि लेनदेन में व्यापक इस्तेमाल को देखते हुए 5,000 रुपये का नोट बंद करने का कारोबारी गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इससे लोगों को भारी परेशानी होगी। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह डिजिटल ट्रांजैक्शन और ब्रांच-लेस बैंकिंग को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है जिससे करेंसी पर लोगों की निर्भरता घटे। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि पाकिस्तान के सबसे बड़े नोट को अमान्य किया जा सकता है। पिछले हफ्ते 5,000 का नोट बाजार से वापस लेने को लेकर प्रस्ताव सीनेट में पास भी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें