फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसुम शरीफ का पार्थिव शरीर लेने के लिए शहबाज लंदन रवाना

Wed, 12 Sep 2018 03:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
image tweeted by @pkpolitics
विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी एवं अपनी भाभी कुलसुम नवाज का पार्थिव शरीर लेने के लिए बुधवार को लंदन रवाना हो गए। कुलसुम का कैंसर से लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात निधन हो गया था। शहबाज यहां अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पत्नी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नवाज शरीफ को मिली 12 घंटे की पैरोल

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बेगम कुलसुम के जनाजे की नमाज गुरुवार दोपहर रीजेंट पार्क ईदगाह में अदा की जाएगी। वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुलसुम के शव को स्वदेश रवाना किया जाएगा। शरीफ परिवार ने कहा है कि उनको शुक्रवार को जाती उमरा में दफन किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलसुम (68) मंगलवार रात कैंसर से जंग हार गईं। पिछले वर्ष उन्हें गले का कैंसर होने का पता चला था जिससे बाद लंदन में उनकी कई बार सर्जरी की गई और कीमोथेरेपी दी गई। जून में हृदयघात होने के बाद से वह वेंटिलेटर पर थीं।

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बेटी मरियम और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को कुलसुम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 12 घंटे का पैरोल मिलने के बाद तीनों बुधवार तड़के लाहौर पहुंचे। नवाज, मरियम और कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर फिलहाल अपने जाती उमरा निवास में हैं जहां वह अपने परिजन तथा पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन


मां की मौत से गमजदा मरियम ने मंगलवार रात को कहा कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि वह अपनी मां के अंतिम वक्त में उनके पास नहीं थीं। मरियम ने जियो न्यूज से कहा कि मां के निधन के बारे में जानने के बाद आज बेहद मुश्किल दिन है। यह बेहद कष्टदायी है कि मैं अपनी मां के पास नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं बेहद दुखी हूं। (इनपुट : भाषा) 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें