फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के सबसे रईस राजनेताओं में शामिल हुए नवाज शरीफ

Fri, 22 Apr 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com
विज्ञापन
पनामा पेपर्स लीक विवाद में बुरी तरह घिरने के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देश के रईस राजनेता के रूप में उभरे हैं। शरीफ दो अरब रुपये की निजी संपत्ति के साथ पाकिस्तान के सबसे रईस राजनेताओं में शुमार हो गए हैं। पिछले सिर्फ चार सालों में उनकी संपत्ति में एक अरब रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग की ओर से शरीफ की 2015 की संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया। आयोग के मुताबिक शरीफ और उनकी पत्नी कुलसूम नवाज की निजी संपत्ति करीब दो अरब रुपये है, जो 2011 में 16.6 करोड़ रुपये थी।

इसके बाद 2012 में बढ़कर 26.16 करोड़ रुपये और 2013 में 1.82 अरब रुपये हो गई। इसके साथ ही वह अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि विदेशों में उनके नाम पर किसी तरह की संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें